“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 1 जुलाई से शुरू होगी इस्कॉन की 19वीं श्रीमद्भागवत कथा, 7 जुलाई तक चलेगा भव्य धार्मिक आयोजन


कैथल, 30 जून। इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) की ओर से कैथल में पिछले 18 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 19वीं सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीषण गर्मी को देखते हुए इस वर्ष कथा का आयोजन हिंदू गर्ल्स स्कूल, अंबाला रोड, कैथल के वातानुकूलित (A.C.) हॉल में प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा।
समिति के प्रधान दीपक अग्रवाल ने बताया कि कथा का रसपान इस वर्ष भी श्रीमन साक्षी गोपाल दास जी (अध्यक्ष, इस्कॉन कुरुक्षेत्र) के श्रीमुख से कराया जाएगा। प्रतिदिन कथा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
प्रेस सचिव भारत मदान ने बताया कि कथा पंडाल में श्री-श्री राधा माधव जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा। वर्ष 2008 से लगातार आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेवाभावी लोग सहयोग दे रहे हैं।
कथा के पांचवें दिन विशेष रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और मटकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूरे पंडाल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के लिए विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित करेंगे और उत्सव को भक्तिभाव के साथ मनाएंगे।
समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें, भगवान का महाप्रसाद ग्रहण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर दशरथी चरण दास, राधा ऋषिकेश दास, रामभद्र केशव दास, महाभानु मुरारी दास, संजय सखा दास, भास्कर धाम दास, ऐन्द्रा जीवन दास, सचि दुलाल दास, भीमा अभय दास, राम्या पलका दास, स्वरूपा नंदी दास, विनय कृष्ण दास, यजुनन्दन प्राण दास, रामानंद प्राण दास, सुनील सैनी, सुरेंद्र (एसएचओ), परम्परा प्रिय दास, अनादि नित्य दास, अरुण सिंगला, श्याम लाल वर्मा, रुपेश गर्ग, नन्द लाल, सारथी कृष्ण दास, विदुर सखा दास सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *