कैथल, 26 जून। अपराधियों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) की पुलिस टीम को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सम्मानित किया।
सम्मानित की गई टीम में एसआई धर्म सिंह, पारस, एएसआई तरसेम कुमार, शमशेर सिंह, बिजेंद्र, राजीव, हेड कांस्टेबल अनिल, देवेंद्र, तरसेम, हरीश, बुटा तथा जगबीर शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि 26 जून की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पूंडरी क्षेत्र में चोरी के मामले में वांछित दो 5-5 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने टीम के उत्कृष्ट कार्य और बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस के अन्य जवान भी इस टीम से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को इसी प्रकार सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।




Leave a Reply