कैथल, 4 अगस्त। कैथल पुलिस ने चोरी के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए थाना ढांड क्षेत्र में एलसीडी और बैटरी चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान बरामद करने के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना ढांड पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल की।
शिकायतकर्ता अजय कुमार, निवासी गांव ढांड ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:50 बजे उनके कार्यालय बाला डिजिटल केबल विजन, ढांड से अज्ञात व्यक्ति 32 इंच की एलसीडी और बैटरी चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना ढांड में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान थाना ढांड के एसएचओ एसआई शक्ति सिंह के नेतृत्व में एचसी जरनैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए करण पाल सिंह, निवासी गांव टिकरी, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। चोरी गए सामान की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
Tags:
कैथल न्यूज, Kaithal News, ढांड पुलिस, चोरी की खबर, LCD चोरी, बैटरी चोरी, Haryana Police, Crime News Kaithal, थाना ढांड, Kaithal Crime News

Leave a Reply