“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: भानपुरा में महिला और बेटियों पर हमले के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कैथल, 4 जुलाई। कैथल जिले के गांव भानपुरा में महिला और उसकी बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी रामचंद्र को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सदर पुलिस ने भानपुरा मारपीट मामले में तेजी से जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना सदर के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को गांव भानपुरा निवासी रेखा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके पति, देवर, देवरानी और सास ने उसके तथा उसकी बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच एसआई बलराज सिंह की टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता की सास शांति, देवरानी मुकेश और देवर बलविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी रामचंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Keywords: Kaithal News, Bhanpura News, Kaithal Police, Bhapura Assault Case, Woman Assault Case Kaithal, Manpreet Singh Sudan, Kaithal Crime News, Haryana Crime News, Kaithal Breaking News, Bhapura Village News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *