“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस का “नशे मुक्त हो जिला” अभियान जारी, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक

कैथल पुलिस का “नशे मुक्त हो जिला” अभियान जारी, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: “नशे मुक्त हो जिला” अभियान के तहत कैथल पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार नशा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई मनोज, एचसी दिनेश, सिपाही नसीब, महिला सिपाही नीलम, महिला एसपीओ गीता और एसपीओ चांदी राम की टीम ने गुहला, चीका और भागल क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रमों के दौरान युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है।

टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रोजगार जैसे सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कैथल पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *