
कैथल, 7 अगस्त। इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल में महाविद्यालय की संस्थापिका, हरियाणा की प्रथम महिला विधायक एवं हरियाणा सरकार की पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय श्रीमती ओम प्रभा जैन की 48वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्रेरणादायी भाषण और भावपूर्ण कविता पाठ प्रस्तुत कर स्वर्गीय ओम प्रभा जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय स्वर्गीय ओम प्रभा जैन के सपनों का साकार रूप है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी उनके आदर्शों का अनुसरण करता रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी, कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, नरेश कुमार, सतीश चावला, ज्वाइंट सेक्रेटरी, महिला महाविद्यालय समिति, राजीव लाटका (वाइस प्रेसिडेंट), इंद्रजीत सरदाना, सोम प्रकाश मंगल, दीपेश मित्तल सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने भी स्वर्गीय ओम प्रभा जैन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, साँयकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या श्वेता तंवर, समस्त प्राध्यापकगण, छात्राएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Keywords: इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल, ओम प्रभा जैन, ओम प्रभा जैन पुण्यतिथि, कैथल कॉलेज समाचार, महिला शिक्षा, श्रद्धांजलि सभा, हरियाणा समाचार, कैथल न्यूज़.

Leave a Reply