कैथल, 3 जुलाई। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) के दौरान परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए कैथल पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल रहित वातावरण में संपन्न हो सके।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी या उनके परिजन को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे डीएसपी सुशील प्रकाश (9053052105) तथा डीएसपी रमेश चंद्र (9053052101) से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
कैथल पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी या उनके परिजनों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।



Leave a Reply