“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

गांव भानपुरा में महिला व बेटियों पर हमला, पति गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी


कैथल, 3 जुलाई। जिले के गांव भानपुरा में महिला और उसकी बेटियों पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के मामले में कैथल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना सदर पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना सदर के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को गांव भानपुरा निवासी महिला रेखा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने अपने पति, देवर, देवरानी और सास पर उसके तथा उसकी बेटियों के साथ मारपीट कर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के पति रामचंद्र निवासी भानपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
Focus Keywords: भानपुरा महिला हमला, कैथल पुलिस, भानपुरा मारपीट मामला, महिला पर हमला, रामचंद्र गिरफ्तार, Kaithal News, Bhanpura News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *