“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

डीसी ने किया लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण

डीसी ने किया लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण

कैथल। डीसी अपराजिता ने शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, कार्यालय रिकॉर्ड तथा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने खजाना कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा डीसी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और वहां कार्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीसी अपराजिता ने कहा कि आमजन के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी नागरिक को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें।

डीसी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *