“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 चालान और 53 वाहन इंपाउंड

Post Image Bina Number Plate Vahanon Par Zila Police Ki Badi Karvayi, 58 Challan aur 53 Vahan Impound

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 चालान और 53 वाहन इंपाउंड

📍 कैथल | 🗓️ 20 मई 2026

कैथल, 20 मई: जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। एक दिन में कुल 58 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 53 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में जिलेभर में यह अभियान चलाया गया। मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन किए गए वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। कई बार अपराधी पहचान छिपाने के लिए ऐसे वाहनों का उपयोग करते हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर स्पष्ट और निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगवाएं तथा अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, फैंसी नंबर प्लेट और अन्य गैरकानूनी उपकरणों का प्रयोग न करें।

एसपी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *