भगवान श्रीराम मूर्ति स्थापना शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज ने की जल सेवा
कैथल, 14 मई 2026: गीता भवन मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर बाबा चंचल गिरी आश्रम एवं वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा की व्यवस्था की गई। समाज के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडे जल की सेवा प्रदान की।
जल सेवा में सहयोग करने वाले प्रमुख सदस्य:
सरपंच दयानंद वाल्मीकि,
मीनू कुमार वाल्मीकि,
सतीश वाल्मीकि,
गुरुदेव वाल्मीकि,
अजय वाल्मीकि,
गोरा वाल्मीकि,
अमित वाल्मीकि,
अंकुश वाल्मीकि,
प्रदीप वाल्मीकि,
कार्तिक वाल्मीकि,
विषु वाल्मीकि,
राजू (गोविंदा) वाल्मीकि,
एडवोकेट महेंद्र वाल्मीकि,
काकू वाल्मीकि,
सतीश वाल्मीकि सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भविष्य में भी समाज एवं धर्म से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।











Leave a Reply