“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

भीषण बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे रणदीप सुरजेवालाकैथल,

29 जून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में जारी बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कैथल से जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 15 घंटे तथा शहरों में 6 से 8 घंटे तक अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता और किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।सुरजेवाला ने कहा कि धान (जीरी) की रोपाई और खरीफ फसलों की बिजाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को नलकूप चलाने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। उनके अनुसार किसानों को मात्र 3 से 4 घंटे लो-वोल्टेज बिजली दी जा रही है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और किसानों को डीजल जनरेटर चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की अदूरदर्शिता और कुप्रबंधन के कारण कृत्रिम बिजली संकट पैदा हुआ है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर था, जबकि वर्तमान सरकार ने पिछले 11-12 वर्षों में कोई नया पावर प्लांट शुरू नहीं किया।सुरजेवाला ने सरकार से किसानों को कृषि फीडरों पर कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली देने, अघोषित कट बंद करने, बंद पड़े सरकारी थर्मल यूनिट चालू करने और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों और आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *