“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

भागल चौकी पुलिस ने 6.04 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

भागल चौकी पुलिस ने 6.04 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

कैथल। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी भागल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी भागल पुलिस प्रभारी एएसआई रघुबीर सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बाल्मिकी बस्ती, चीका निवासी अजय नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने के उद्देश्य से ककराला क्षेत्र की ओर जाने वाला है। सूचना में बताया गया कि आरोपी को बलबेहड़ा रोड, भागल पर नाकाबंदी कर पकड़ा जा सकता है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बलबेहड़ा रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद बताए गए हुलिए का एक युवक वहां आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान बाल्मिकी बस्ती, चीका निवासी अजय के रूप में बताई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें 6.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चीका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे पीएसआई विक्रम सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *