“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आर्य गर्ल्स हाई स्कूल में फ्री योग और ताइक्वांडो कैंप आयोजित, 120 बच्चों ने लिया भाग

आर्य गर्ल्स हाई School में फ्री योग और ताइक्वांडो कैंप आयोजित, 120 बच्चों ने लिया भाग

📍 कैथल | 🗓️ 12 मई 2026

कैथल, 12 मई 2026: डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन कैथल द्वारा समर ऑर्गनाइजेशन 2026 के तहत आर्य गर्ल्स हाई स्कूल, कैथल में नि:शुल्क योग एवं ताइक्वांडो कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव श्री मीनू कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कैंप में ब्लैक बेल्ट दीपकिरण और ब्लैक बेल्ट कार्तिक ने बच्चों को ताइक्वांडो और आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम श्रीमती पुष्पा रानी, प्रिंसिपल आर्य गर्ल्स हाई स्कूल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस नि:शुल्क कैंप में 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को खेलों के महत्व, नियमित व्यायाम, योग और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किरण, परमीत, कोमल, अनिल, कंचन, अमित, नेहा और सपना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इंडियन सेल्फ डिफेंस अकादमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है, ताकि वे खेलों के माध्यम से अनुशासित और सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *