कैथल, 12 नवंबर ( ) आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने के मामलों में मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए इकनॉमिक सेल कैथल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई कुलबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गंगा राम निवासी गांव जाजनपुर को काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुधीर कुमार कि शिकायत अनुसार गांव जाजनपुर निवासी गंगा राम ने अपने आप को गांव दादवाना की 40 कनाल जमीन का मालिक बताते हुए उसके व उसके साथी अंगरेज सिंह के साथ उक्त जमीन का 2 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये में इकरारनामा किया था। इस दौरान आरोपी ने 50 लाख रुपये बयाना राशि के तौर पर प्राप्त कर 15 मई 2026 तक जमीन की रजिस्ट्री करवाने का भरोसा दिया था। 15 मई 2026 को वह अपने साथी के साथ रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां नहीं आया। इसके बाद उसने गंगाराम को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन आरोपी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। जांच करने पर पता चला कि इकरारनामा करते समय आरोपी के नाम केवल 32 कनाल जमीन थी, जबकि उसने 40 कनाल जमीन का मालिक बताकर 50 लाख रुपये प्राप्त किए थे। इतना ही नहीं, आरोपी ने इकरारनामे के बाद 30 कनाल जमीन रिलीज डीड के माध्यम से अपने पोतों के नाम भी हस्तांतरित कर दी। आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी की और जमीन की रजिस्ट्री करवाने से इनकार कर दिया। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

