“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

दीपावली की रात पटाखों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों की तुलना में 5 से 7 गुना तक बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि दीपावली की रात पटाखों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों की तुलना में 5 से 7 गुना तक बढ़ सकता है। पटाखों से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।
इनसे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, तेज आवाज वाले पटाखों से ध्वनि प्रदूषण 125 डेसिबल से अधिक हो सकता है, जिसका नवजात शिशुओं, हृदय रोगियों और बेजुबान पशु-पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
ममता वधवा ने बताया कि पटाखों से निकलने वाला कचरा और प्लास्टिक की सजावटी सामग्री लंबे समय तक नष्ट नहीं होती तथा मिट्टी और जल स्रोतों को भी प्रदूषित करती है। ऐसे में मिट्टी के दीये जलाकर और प्राकृतिक सजावट अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।
35 जरूरतमंद किशोरियों और महिलाओं को बांटे निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन
कार्यक्रम के समापन पर ‘स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत अभियान’ की संयोजिका पूजा गिरधर ने बस्ती की लगभग 35 जरूरतमंद किशोरियों और महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए।
पूजा गिरधर ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह लड़कियों के स्वास्थ्य, आत्मसम्मान और शिक्षा से भी जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मुद्दा है। मासिक धर्म को लेकर खुलकर बातचीत करना और स्वच्छ साधनों का उपयोग करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सतत विकास लक्ष्य 3 (उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली) और लक्ष्य 5 (लैंगिक समानता) को हासिल करने में योगदान दिया जा सकता है।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोवर सुभाष चंद, दीपक, जतिन, प्रेस सचिव विनोद मित्तल और सिलाई केंद्र की शिक्षिका रेखा देवी का सराहनीय योगदान रहा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;