“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एसआई दलबीर सिंह बने इंस्पेक्टर, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने स्टार लगाकर दी बधाई

कैथल, 1 सितंबर। कैथल पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) दलबीर सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दलबीर सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के लिए ईमानदार, कर्मठ और जिम्मेदार होना बेहद जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल निश्चित रूप से मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।

एसपी ने कहा कि जब किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की पदोन्नति होती है तो उसके पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के बाद दलबीर सिंह की विभाग के प्रति जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने नव पदोन्नत इंस्पेक्टर दलबीर सिंह का हौसला बढ़ाते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर दलबीर सिंह की वर्तमान नियुक्ति पुलिस लाइन कैथल में है।

फोटो कैप्शन: एसआई से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए दलबीर सिंह को स्टार लगाकर सम्मानित करते एसपी मनप्रीत सिंह सूदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *