कैथल, 22 अगस्त। अवैध शराब की बिक्री पर शिकंजा कसते हुए चौकी किठाना पुलिस ने 48 बोतल हथकड़ी शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी किठाना प्रभारी पीएसआई रोहित की अगुवाई में एचसी मुनीष कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सिरटा निवासी रामनिवास अवैध शराब बेचने का काम करता है और अपने साथी संदीप निवासी किठाना के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किठाना की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहरी पटड़ी, खेड़ी बुला रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की कैनी में 48 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
SEO Meta Title
किठाना पुलिस ने 48 बोतल हथकड़ी शराब सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार
SEO Meta Description
कैथल में किठाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 बोतल हथकड़ी शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना राजौंद में मामला दर्ज।
Focus Keywords
किठाना पुलिस, कैथल पुलिस, हथकड़ी शराब, अवैध शराब, 48 बोतल शराब, शराब तस्करी, रामनिवास, संदीप, थाना राजौंद


Leave a Reply