“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा नंदू गैंग से जुड़ा अन्य आरोपी गिरफ्तार

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा नंदू गैंग से जुड़ा अन्य आरोपी गिरफ्तार

कैथल। संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने नंदू गैंग से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी हरीश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुंडरी-फरल रोड स्थित सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान गांव नैना निवासी करण उर्फ अंकुश, सौरभ उर्फ बाबा तथा गांव जलमाणा, जिला करनाल निवासी सुमित उर्फ सिमी के रूप में हुई थी।

जांच के दौरान आरोपी करण के कब्जे से एक देशी पिस्तौल .32 बोर और छह जिंदा कारतूस, आरोपी सौरभ के कब्जे से एक देशी पिस्तौल .32 बोर और पांच जिंदा कारतूस तथा आरोपी सुमित के कब्जे से दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इसके अलावा आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे गैंग लीडर कपिल सांगवान उर्फ नंदू तथा उसके सहयोगी साहिल के कहने पर गैंग के अन्य सदस्यों से हथियार लेकर वारदात के बाद उन्हें आगे पहुंचाने का काम करते थे। जांच में यह भी सामने आया था कि नंदू गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में फिरौती, सुपारी किलिंग, जमीन कब्जा तथा अवैध हथियार सप्लाई जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रही है।

मामले की आगे की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान गांव नैना निवासी अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अमन उक्त गिरोह से जुड़ा हुआ था और गिरोह में पैसों के लेन-देन का कार्य करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन पहले किसी अन्य मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *