“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में असला सप्लायर गिरफ्तार

फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में असला सप्लायर गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 30 मई 2026

कैथल: जखोली अड्डा स्थित शराब ठेके के सामने युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एएसआई राममेहर की टीम ने कार्रवाई करते हुए रमन उर्फ कलशी निवासी माजरी मोहल्ला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) को काबू किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने मामले में शामिल आरोपियों को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध करवाया था।

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे अमित निवासी बलराज नगर, कैथल अपने साथी राहुल निवासी जनकपुरी कॉलोनी के साथ जखोली अड्डा स्थित शराब ठेके पर गया था। इसी दौरान संदीप निवासी मटौर ने अमित पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए भाग रहे अमित का आरोपियों ने पीछा किया और कई राउंड फायर किए।

अनाज मंडी गेट के पास एक गोली अमित के दाहिने हाथ में लगी, जिसके बाद वह घायल अवस्था में एक ट्रक के पास छिप गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप को 4 मई को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर रमन उर्फ कलशी की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *