“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

राजोंद में मेडिकल दुकान चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

राजोंद में मेडिकल दुकान चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 21 मई 2026

कैथल, 21 मई: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजोंद पुलिस ने मेडिकल दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना राजोंद एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम ने राजोंद निवासी मेहर सिंह को काबू किया।

पुल‍िस प्रवक्ता के अनुसार राजोंद निवासी नीतीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पेगां रोड स्थित उनकी मेडिकल दुकान का 18 मई को ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति 12 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और खाता डायरी चोरी कर ले गए थे।

इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके कब्जे से खाता डायरी, 2 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई थी।

अब गिरफ्तार किए गए आरोपी मेहर सिंह के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन और 1360 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *