“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की लघु फिल्म प्रतियोगिता 2026 के लिए 30 जून तक करें आवेदन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की लघु फिल्म प्रतियोगिता 2026 के लिए 30 जून तक करें आवेदन

📍 कैथल | 🗓️ 17 मई 2026

कैथल, 17 मई: उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) द्वारा 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले के युवा, विद्यार्थी और आम नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी लघु फिल्में 30 जून 2026 तक Google Drive के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेज सकते हैं।

कौन कर सकता है भागीदारी

देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है। यदि फिल्म अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में है, तो उसमें अंग्रेजी सब-टाइटल देना अनिवार्य होगा।

फिल्म की अवधि

प्रतियोगिता के लिए फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है।

पुरस्कार राशि

• प्रथम पुरस्कार – 2 लाख रुपये
• द्वितीय पुरस्कार – 1 लाख 50 हजार रुपये
• तृतीय पुरस्कार – 1 लाख रुपये
• विशेष उल्लेख – अधिकतम 4 प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये

विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

डीसी अपराजिता ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *