“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुंडरी पुलिस की कार्रवाई, 55 हजार रुपये के चालान

मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुंडरी पुलिस की कार्रवाई, 55 हजार रुपये के चालान

📍 कैथल | 🗓️ 12 मई 2026

कैथल, 12 मई 2026: जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुंडरी पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 55 हजार रुपये के चालान किए तथा तीन मोटरसाइकिलों को इंपाउंड कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी आवाज निकालते हैं या प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण और दहशत फैलाते हैं।

इसी अभियान के तहत थाना पुंडरी प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार और चौकी पुंडरी पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों को पकड़ा। इनमें से एक बाइक का 33 हजार रुपये, दूसरी का 10 हजार 500 रुपये और तीसरी का 11 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। यातायात नियमों की गंभीर अवहेलना के कारण तीनों मोटरसाइकिलों को इंपाउंड कर लिया गया।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि प्रेशर हॉर्न और अवैध मॉडिफिकेशन न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी हानिकारक हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी अधिक हो जाती है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म तथा अन्य अवैध बदलाव न करवाएं, ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *