पुंडरी में गोदाम से गेहूं चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 12 मई 2026: थाना पुंडरी क्षेत्र में गोदाम से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में चौकी पुंडरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 5 गेहूं के कट्टे और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग पुंडरी के निरीक्षक अश्विनी कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 मई की रात अज्ञात व्यक्तियों ने गोदाम के स्टॉक से 7 गेहूं के कट्टे चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना पुंडरी में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान चौकी पुंडरी पुलिस के एचसी गौरव की टीम ने गांव फतेहपुर निवासी रवि कुमार और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 5 गेहूं के कट्टे तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Leave a Reply