राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे
कैथल, 09 मई 2026: राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत और कविताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू नरवाल ने उपस्थित सभी माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ बच्चे के जीवन की पहली शिक्षक होती है, जो उसे संस्कार, प्रेम और जीवन मूल्यों की शिक्षा देती है। उन्होंने माताओं के त्याग, समर्पण और स्नेह की सराहना करते हुए सभी को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।














Leave a Reply