“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कलायत मंडी में चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी मौके पर काबू

कलायत मंडी में चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी मौके पर काबू

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 28 April 2026
गल्ले से पैसे चोरी करने की कोशिश, चौकीदारों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया।

कैथल, 28 अप्रैल: अनाज मंडी कलायत में रात्रि के समय गल्ले से पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव कौलेखां निवासी रामफल उर्फ लाली ने शिकायत दी कि वह मंडी में चौकीदार के रूप में कार्यरत है। 26/27 अप्रैल की रात गेट नंबर 3 पर पहरेदारी के बाद जब वह वापस लौटा, तो उसने देखा कि एक युवक दुकान के अंदर गल्ले से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था।

शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भागने लगा, लेकिन अन्य चौकीदार किशनलाल उर्फ लाला और सुनील की मदद से आरोपी को पीर मंदिर के पीछे पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 5 कलायत निवासी अजीत उर्फ जीत के रूप में हुई। सूचना मिलने पर थाना कलायत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसएचओ एसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *