साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश, ‘अभेद्य’ ऐप और डबल ओटीपी प्रणाली लागू: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन
कैथल, 27 अप्रैल: जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला पुलिस ने ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप और डबल ओटीपी/ड्यूल ऑथेंटिकेशन प्रणाली लागू की है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इन तकनीकी उपायों के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’, फर्जी निवेश योजनाएं, विदेशी एक्सटॉर्शन कॉल्स और साइबर ठगी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित ‘अभेद्य’ ऐप एक उन्नत सुरक्षा प्लेटफॉर्म है, जो संदिग्ध कॉल्स, धमकी भरे संदेशों और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है। यह ऐप अंतरराष्ट्रीय और अनसेव्ड नंबरों की पहचान कर उन्हें स्वतः ब्लॉक कर देता है।
- संदिग्ध कॉल्स का ऑटो रिजेक्शन
- एक्सटॉर्शन कॉल्स व मैसेज ब्लॉक
- 24×7 हेल्पलाइन व व्हाट्सएप सपोर्ट
- डिवाइस से संदिग्ध नोटिफिकेशन हटाना
इसके अलावा साइबर ठगी के नए तरीके ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव के लिए डबल ओटीपी प्रणाली लागू की गई है। इसमें लेन-देन के लिए दो स्तर पर सत्यापन अनिवार्य होगा।
- पहला ओटीपी उपयोगकर्ता के मोबाइल पर
- दूसरा ओटीपी विश्वसनीय व्यक्ति के पास
- दोनों सत्यापन के बाद ही लेन-देन पूरा
एसपी ने बताया कि यह प्रणाली विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने में मददगार होगी और मानसिक दबाव को तोड़ेगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी धमकी से न घबराएं और तुरंत हेल्पलाइन 1930 या 112 पर संपर्क करें।
जिला पुलिस द्वारा उठाए गए इन कदमों से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण मिलेगा।















Leave a Reply