“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल व बाइक बरामद

मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल व बाइक बरामद

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 24 April 2026
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई, स्नैचिंग वारदात का खुलासा।

कैथल, 24 अप्रैल: जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव करोड़ा निवासी सुनील ने शिकायत दी थी कि 12 फरवरी को वह अपनी सीएससी सेंटर की दुकान बंद कर शाम करीब 5:30 बजे बस अड्डा कैथल की ओर जा रहा था। जब वह बालाजी कॉलोनी गली नंबर 3 के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसका सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कम्बोज कॉलोनी निवासी पिंटू और पंत नगर निवासी दीपक को ग्योग रोड कैथल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *