“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आठ जून को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला

आठ जून को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला

कैथल। जिला रोजगार कार्यालय कैथल के सौजन्य से जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 8 जून को सुबह 10 बजे बालाजी कॉलोनी स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थकेयर करनाल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी जीवन बीमा, अमर उजाला पब्लिकेशन कैथल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य युवाओं का चयन करेंगी।

उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं तथा स्नातक (ग्रेजुएट) योग्यता रखने वाले युवा इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मेले में सेल्स ऑफिसर, फील्ड सेल्समैन, वेलनेस एडवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रोजगार की तलाश कर रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

ममता ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *