“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

79 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई


ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर हैफेड कर्मचारी से ठगे गए थे 79.29 लाख रुपये
कैथल, 24 जून। कैथल पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 79 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम की टीम ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम के एएसआई विनोद कुमार 79 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाईकी टीम ने सुखदेव नगर, जिला लुधियाना (पंजाब) निवासी इरफान खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव साकरा निवासी दर्शन सिंह, जो हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 11 सितंबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रिका बताते हुए पार्ट-टाइम नौकरी का ऑफर दिया।
शुरुआत में शिकायतकर्ता को विभिन्न होटल और वेबसाइटों पर रिव्यू देने तथा उनके स्क्रीनशॉट टेलीग्राम पर भेजने के लिए कहा गया। कार्य पूरा करने पर उसे 120 रुपये का कमीशन भी दिया गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया।
इसके बाद साइबर ठगों ने अधिक कमाई का लालच देकर शिकायतकर्ता का वर्चुअल वॉलेट बनवाया और ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने भारी मुनाफे का झांसा देकर उससे कुल 79 लाख 29 हजार 369 रुपये निवेश करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने अपने वॉलेट से राशि निकालने का प्रयास किया तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है।
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी इरफान खान ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसके माध्यम से ठगी की राशि का लेन-देन किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *