कैथल, 18 सितंबर। ग्रेटर नोएडा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक संस्था मां संतोषी साईं कृपा धाम, कुलेशरा द्वारा आगामी 3 अक्टूबर 2026 को साईं बाबा की पवित्र चरण पादुकाओं के दर्शन के लिए भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संस्था के अध्यक्ष तुलसी राम नायक अपने सहयोगियों और साईं भक्तों के साथ कैथल पहुंचे तथा श्री साईं रसोई मंदिर, हुड्डा में स्थानीय श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

श्री साईं रसोई मंदिर पहुंचने पर साईं रसोई की अध्यक्षा प्रिया ठकराल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने नोएडा से आए साईं भक्तों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर साईं बाबा के जयकारों से भक्तिमय हो गया। श्री साईं रसोई की ओर से निमंत्रण देने पहुंचे साईं भक्तों को साईं बाबा का चित्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
3 अक्टूबर को होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
मां संतोषी साईं कृपा धाम के अध्यक्ष तुलसी राम नायक ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे साईं बाबा की चरण पादुकाएं दर्शन के लिए स्थापित की जाएंगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मध्याह्न आरती होगी और दोपहर 1 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए इसके बाद महाप्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया कि शाम को धूप आरती तथा रात्रि में भव्य साईं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
देशभर से पहुंचेंगे प्रसिद्ध भजन गायक
भजन संध्या में जोनी सूफियां, डॉ. कमलेश शारिपुरी (मुंबई), परवीन महामुनि (शिरडी), परवीन मुद्गल, नागर गुरुजी, भुवनेश्वर सिंगर, चिराग तोमर तथा अमित सक्सेना बंधु अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन परवीन रूतरा द्वारा किया जाएगा।
शिरडी नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर
तुलसी राम नायक ने कहा कि अनेक श्रद्धालु विभिन्न कारणों से शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन नहीं कर पाते। ऐसे भक्तों के लिए ग्रेटर नोएडा में साईं बाबा की पवित्र चरण पादुकाओं के दर्शन विशेष आध्यात्मिक अवसर हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए यह सौभाग्य की बात है कि बाबा की चरण पादुकाएं उनके बीच पहुंच रही हैं।
उन्होंने देशभर के साईं भक्तों से 3 अक्टूबर को मां संतोषी साईं कृपा धाम, कुलेशरा, ग्रेटर नोएडा पहुंचकर चरण पादुकाओं के दर्शन करने और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
कैथल सहित कई शहरों में दिया जा रहा निमंत्रण
तुलसी राम नायक ने बताया कि संस्था की ओर से कैथल के अलावा पानीपत, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद, दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में जाकर साईं भक्तों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में साईं बाबा की चरण पादुका दर्शन कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर साईं बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन करने और भजन-कीर्तन व भंडारे का लाभ लेने की अपील की।
3 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में होंगे साईं बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन, कैथल के श्रद्धालुओं को मिला निमंत्रण

Leave a Reply