“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

26 जून को होगी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे अध्यक्षता


कैथल, 22 जून। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 26 जून को प्रातः 10 बजे आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त अपराजिता ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों, जन समस्याओं एवं परिवादों पर चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि बैठक में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे, ताकि नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटारा कर उन्हें राहत प्रदान करना है।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *