“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

उद्योगपति प्रदेश की रीढ़, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

बुद्धिजीवी सम्मेलन में बोले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

कैथल, 28 जून। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षाविद, चिकित्सक और समाज के प्रबुद्ध नागरिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विकास की प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर जिला सचिव अवदेश किशोर, मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश शर्मा सिरटा, मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग, रामनिवास जैन, महंत रमन पुरी जी, प्रवीण जैन, प्रिंसिपल संजय चौधरी, प्रोफेसर ऋषिपाल बेदी, अजय बेदी, रविंद्र धीमान, अमरजीत छाबड़ा, शैली मुंजाल, आशा रानी, डॉ. डी.पी. गुप्ता, डॉ. अभिलाषा जैन, जागीर सिसला, नरेंद्र जिंदल, कृष्ण मिघलाणी, तरसेम गोयल, शिवनारायण गोयल, सुरेश बंसल, अनिल चौधरी, संदीप शर्मा, शक्ति सिंह, दीपक, संजू शोरेवाला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Keywords: Kaithal News, Krishan Kumar Bedi, Kaithal Buddhijeevi Sammelan, Haryana Government, BJP Kaithal, Haryana News, Government Schemes, Kaithal Latest News, Kaithal Harit News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *