“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 48 कोस कुरुक्षेत्र तीर्थों के विकास पर मंथन, सजुमा और देवीगढ़ के तीर्थों का किया निरीक्षण

SEO Title

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 48 कोस कुरुक्षेत्र तीर्थों के विकास पर मंथन, सजुमा और देवी

कैथल, 28 जुलाई। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के अंतर्गत 48 कोस निगरानी समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान एवं नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम ने कैथल जिले के गांव सजुमा स्थित प्राचीन श्री शुकदेव मुनि धाम, सूर्यकुंड तीर्थ तथा गांव देवीगढ़ के नवदुर्गा तीर्थ का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान तीर्थ स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने 48 कोस कुरुक्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक तीर्थों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

48 कोस निगरानी समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने कहा कि 48 कोस कुरुक्षेत्र के सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उनका उद्देश्य इन तीर्थ स्थलों को स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरण-अनुकूल और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल 48 कोस कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि को देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र के सभी प्रमुख तीर्थों के संरक्षण, संवर्धन और विकास की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली विरासत से जुड़ सकें।

इस अवसर पर सजुमा के सरपंच अनिल कुमार, रमेश कुमार (प्रधान, शुकदेव मुनि कमेटी), रामनिवास, सतीश सैनी, हरिकेश, केडीबी के एसडीओ भूपेन्द्र वालिया, कैथल हल्का प्रभारी अरविंद गोलन सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Focus Keywords

  • नवीन जिन्दल
  • 48 कोस कुरुक्षेत्र
  • श्री शुकदेव मुनि धाम सजुमा
  • सूर्यकुंड तीर्थ
  • नवदुर्गा तीर्थ देवीगढ़
  • कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड
  • कैथल समाचार
  • रविंद्र सांगवान
  • तीर्थ विकास
  • पौधारोपण अभियान

Tags

कैथल, नवीन जिन्दल, 48 कोस कुरुक्षेत्र, श्री शुकदेव मुनि धाम, सूर्यकुंड तीर्थ, नवदुर्गा तीर्थ, सजुमा, देवीगढ़, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, रविंद्र सांगवान, पर्यावरण संरक्षण, हरियाणा न्यूज

oplus_2097152
oplus_6291456

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *