“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी

आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी

📍 कैथल | 🗓️ 22 मई 2026

कैथल, 22 मई: आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के आधुनिक कंप्यूटर सेल में निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, विषय चयन, दस्तावेज अपलोड, स्कैनिंग और अन्य तकनीकी कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रवेश केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आवेदन करते समय विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज पहले से स्कैन कर तैयार रखने चाहिए। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाएं, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), एनएसएस/एनसीसी/स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और गैप ईयर एफिडेविट शामिल हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार सभी दस्तावेज निर्धारित फाइल साइज और फॉर्मेट (जेपीजी/पीएनजी/पीडीएफ) में अपलोड करने होंगे।

महाविद्यालय के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *