कैथल, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से कैथल स्थित भाजपा कार्यालय कपिल कमल में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर जनसेवा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लोगों को उनके आसपास स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होंगे।
लीला राम गुर्जर ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के 100 गांवों में सेवा संकल्प शिविर आयोजित करने की पहल की गई है। उन्होंने इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
शिविर में लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से संबंधित सुविधाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, स्वस्थ भारत मिशन हरियाणा के उप चेयरमैन प्रमोद कौशिक, राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तवर, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, मार्केट कमेटी पूंडरी के चेयरमैन सुभाष हजवाना, महामंत्री जंगीर सिसला, महामंत्री मनीष शर्मा, भाजपा नेता तुषार ढांडा, कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान, सौरभ चौधरी, गुहला हल्का प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया और कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Leave a Reply