“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित, डीसी अपराजिता ने किया आह्वान

कैथल, 7 जुलाई। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।

डीसी अपराजिता ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य ऐसे लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और कोई भी नागरिक योग्य व्यक्ति का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर दर्ज कर सकता है। विशेष रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार, वैज्ञानिक, किसान, हस्तशिल्पी, नवप्रवर्तक, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम भेजने का आग्रह किया गया है।

डीसी ने बताया कि पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन विंडो 15 मार्च 2026 से खुली हुई है और 31 जुलाई 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Focus Keywords:

  • पद्म पुरस्कार 2027
  • Padma Awards 2027
  • पद्म पुरस्कार नामांकन
  • 31 जुलाई अंतिम तिथि
  • डीसी अपराजिता
  • कैथल समाचार
  • राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
  • Padma Awards Online Nomination

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *