“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पत्रकार कल्याण की नई पहचान बनकर उभरी एमडब्ल्यूबी, स्वास्थ्य सुरक्षा और एआई प्रशिक्षण पर विशेष फोकस

पत्रकार कल्याण की नई पहचान बनकर उभरी एमडब्ल्यूबी, स्वास्थ्य सुरक्षा और एआई प्रशिक्षण पर विशेष फोकस

चंडीगढ़। बदलते दौर में पत्रकारिता केवल खबरों के संकलन और प्रसारण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी संरक्षण और तकनीकी दक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) पत्रकार कल्याण के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन के रूप में उभरकर सामने आई है।

संगठन ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा तकनीकी प्रशिक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिन्हें पत्रकार समुदाय में व्यापक सराहना मिल रही है। उत्तर भारत स्तर पर कार्यरत एमडब्ल्यूबी का नेतृत्व अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी कर रहे हैं। उनके साथ महासचिव सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश उप्पल, उपाध्यक्ष संजय भूटानी, भुवनेश झंडई और डॉ. अनिल दत्ता संगठन को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर तथा संगठन सचिव मेवा सिंह राणा विभिन्न गतिविधियों के संचालन और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता

एमडब्ल्यूबी की प्रमुख उपलब्धियों में पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा उपलब्ध कराने की पहल शामिल है। संगठन पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी योजनाओं के माध्यम से भी पत्रकार परिवारों को आर्थिक सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाया जा रहा है।

तकनीकी दक्षता और एआई प्रशिक्षण पर जोर

मीडिया क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों को देखते हुए संगठन पत्रकारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य पत्रकारों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

संगठन पत्रकारों को कानूनी सहायता, पेशेवर मार्गदर्शन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

एमडब्ल्यूबी का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें एक सुरक्षित, सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम वातावरण उपलब्ध करवाना है, ताकि वे निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *