“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मेधावी विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में किया गया सम्मानित

मेधावी विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में किया गया सम्मानित

📍 कैथल | 🗓️ 17 मई 2026

कैथल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी गुलाम अली में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

कक्षा 10वीं में 17 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें महक, तमन्ना, मानसी, हर्ष, माफी, मुस्कान, नैना, प्रीति, राधिका, शिल्पा, वंदना, वर्षा, रणदीप, राधिका, सागर, शिवम और युवराज शामिल रहे।

विषयवार उपलब्धियों में तमन्ना और राधिका ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। हर्ष ने हिंदी में पूर्णांक हासिल किए, जबकि तमन्ना ने संस्कृत विषय में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

कक्षा 12वीं में महक दीप कौर ने 444 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्नेहा ने 441 अंकों के साथ द्वितीय और सोनू ने 430 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में कुल 8 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। महक दीप कौर ने पंजाबी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें जय गोपाल, राकेश कुमार, भारत, मनजीत, शमशेर, नवजीत, पवन, रविंद्र, सतबीर, सुखवंत, भूपेंद्र, नरेंद्र, रमेश, अंजू, चीनू, महेश, ममता, कुसुम, अशोक, सतविंदर, संजीव, रोशन और बबली शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *