“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मानसून की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम अजय हुड्डा, ड्रेनों व जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण


कलायत, 24 जून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए कलायत प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा ने बुधवार को कपिल मुनि ड्रेन, रजबाहा तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कपिल मुनि ड्रेन में कुछ कमियां और खामियां पाई गईं, जिन पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक सुधार कार्य करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर कर दिया जाएगा।
एसडीएम अजय हुड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से बचने के लिए ड्रेनों, नालों और जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी अवरोध या तकनीकी समस्याएं सामने आती हैं, उनका तत्काल समाधान किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और बाढ़ राहत प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक मशीनरी, संसाधन और आपदा प्रबंधन उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
एसडीएम ने बताया कि कलायत प्रशासन मानसून सीजन के दौरान ड्रेनों और निकासी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारी बारिश के दौरान भी जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों तथा लोगों का जनजीवन सामान्य बना रहे।
Keywords:
कलायत समाचार, SDM Ajay Hooda, मानसून तैयारी, कपिल मुनि ड्रेन निरीक्षण, Kalayat News, Drain Inspection Kalayat, Monsoon Preparedness Haryana, Flood Management Kaithal, Water Drainage System, Kaithal Administration News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *