“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

करनाल मंडल के नए आईजीपी अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर रहेगा फोकस

करनाल मंडल के नए आईजीपी अशोक Kumar ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर रहेगा फोकस

📍 करनाल मंडल | 🗓️ 19 मई 2026

कैथल, 19 मई: करनाल मंडल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अशोक कुमार, आईपीएस ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, नशे पर अंकुश और आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर करनाल मंडल कार्यालय में निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम. रवि किरण, आईपीएस को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उनका तबादला एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), पंचकूला में हुआ है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आईजीपी अशोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने अपराध एवं नशे के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अवैध हथियारों और फायरिंग की घटनाओं पर त्वरित अंकुश, महिला सुरक्षा को मजबूत करने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जबरन वसूली और रंगदारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है।

आईजीपी ने जनता की शिकायतों के समयबद्ध और संवेदनशील निपटारे पर भी जोर दिया, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

इसके बाद उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्ठा और पूरी मेहनत के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर करनाल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, आईपीएस, उप न्यायवादी कुलदीप सिंह कटारिया, उप अधीक्षक कर्मबीर रंगा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *