“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कलायत में गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, हर गांव और वार्ड तक पहुंचेगा समता का संदेश

कैथल, 5 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश वंदन यात्रा का कलायत विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। गुरुग्राम से श्री रैदास तख्त, कलायत पहुंची इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत समाज तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पूर्व विधायक लीला राम ने यात्रा में सहभागी बनने के बाद कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का समता, सद्भाव और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

लीला राम अपने साथ कैथल विधानसभा के चारों मंडलों के कलश लेकर आए और कैथल स्थित अपने निवास पर मंडल अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक कलश सौंपे। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी के साथ यह कलश वंदन यात्रा जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचेगी, जिससे लोग गुरु जी के संस्कार, सद्विचार और तपस्या से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों, संतों और महापुरुषों की पावन भूमि है, जहां की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत विश्वभर में सम्मानित है। गुरु रविदास जी जैसे महापुरुषों ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सकता है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, अनुशासन और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, परीतम कोलेखा, जिला महामंत्री मुनीष शर्मा, जिला महामंत्री जंगीर सिसला, तुषार ढांडा, कृष्ण पिलनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन, संत समाज और कलायत क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। :::

SEO Keywords: गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा, कलायत समाचार, कैथल न्यूज, गुरु रविदास 650वीं जयंती, लीला राम, कलायत विधानसभा, गुरु रविदास जयंती, हरियाणा समाचार, कैथल धार्मिक समाचार, Guru Ravidas Kalash Vandan Yatra Kaithal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *