कर्मबीर शर्मा खुराना बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कैथल जिलाध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं का जताया आभार
कैथल। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कर्मबीर शर्मा खुराना को कैथल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को जिले में संगठनात्मक मजबूती और पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद कर्मबीर शर्मा खुराना अपने समर्थकों और साथियों के साथ किसान भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद Randeep Singh Surjewala रणदीप सिंह सुरजेवाला, कैथल विधायक Aditya Surjewala आदित्य सुरजेवाला तथा सुदीप सुरजेवाला को बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
कर्मबीर शर्मा खुराना ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, विधायक आदित्य सुरजेवाला तथा सुदीप सुरजेवाला का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।
कर्मबीर शर्मा खुराना ने कहा कि वे रणदीप सुरजेवाला और विधायक आदित्य सुरजेवाला के मार्गदर्शन में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला और आदित्य सुरजेवाला ने कर्मबीर शर्मा खुराना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मबीर शर्मा खुराना अपने नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में पीएल भारद्वाज, मोहन शर्मा, रणधीर सांगन, जयपाल शर्मा, महिपाल कौशिक, चन्द्रमणि शर्मा, ईश्वर शर्मा पाड़ला, विनोद दयोहरा, श्रवण बाबालदाना, मुकेश शर्मा, मास्टर हरिओम शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, राममेहर शर्मा और ज्ञान चंद खुराना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति कैथल जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और कांग्रेस की ग्रामीण स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।


Leave a Reply