“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल समाधान शिविर: एसडीएम संजय कुमार ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

कैथल, 13 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कैथल के एसडीएम संजय कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण किया जाए।

उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि शिकायतों के समाधान के बाद पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायत का स्थायी समाधान हो और उसे दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े।

कई विभागों से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं समाधान शिविर

शिविर के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परिवार पहचान पत्र (PPP), समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआरओ चंद्र मोहन, डीडीपीओ रितू लाठर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

SEO Keywords: Kaithal Samadhan Shivir, Kaithal SDM Sanjay Kumar, Kaithal News, Haryana News, DC Aparajita, Samadhan Camp Kaithal, Jan Shikayat, Haryana Government, Kaithal Administration, Latest Kaithal News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *