“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस लाइन में 29 सितंबर को कंडम दस्तावेजों की खुली नीलामी, सुबह 10 बजे होगी प्रक्रिया

कैथल, 25 सितंबर। कैथल पुलिस लाइन में कंडम हो चुके नकारा दस्तावेजों, पुराने रजिस्टर, फाइलों और कागजात की खुली नीलामी 29 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर पुलिस लाइन कैथल पहुंचकर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा इस संबंध में डीएसपी बीर भान सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। गठित कमेटी की देखरेख में पुलिस लाइन कैथल में कंडम हो चुके नकारा दस्तावेजों की खुली नीलामी करवाई जाएगी।

नीलामी में पुराने रजिस्टर, फाइलें और अन्य नकारा कागजात शामिल होंगे। नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तें कमेटी द्वारा मौके पर ही इच्छुक व्यक्तियों को बताई जाएंगी।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि जो व्यक्ति इस खुली नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे 29 सितंबर को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन कैथल में समय पर पहुंच सकते हैं।

नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वीआरके इंचार्ज नीलम देवी से मोबाइल नंबर 70823-20502 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *