कैथल, 6 जुलाई। अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने सट्टा कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सट्टा खाईवाल के रूप में कार्य कर रहे गांव दुमाड़ा निवासी बिंद्र सिंह को काबू किया। आरोपी के कब्जे से ₹2,510 नकद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।
कैथल पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
az

Leave a Reply