“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की कार्रवाई: 2 मामलों में 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 26.5 बोतल देशी शराब बरामद


कैथल, 11 जुलाई। अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 26.5 बोतल (50 पव्वे एवं 14 बोतल) देशी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में पुलिस चौकी अनाज मंडी के एसआई बलवान और सिपाही कृष्ण की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खनोरी रोड, कैथल स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान शक्ति नगर निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब बरामद हुए।
दूसरे मामले में अपराध शाखा कलायत के एएसआई मंजीत और सिपाही विजय की टीम ने खुफिया सूचना पर गांव नैना स्थित एक दुकान पर दबिश दी। यहां से गांव नैना निवासी धर्मबीर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
कैथल पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *