“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की बड़ी सफलता: सीआईए कलायत ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

कैथल, 24 जुलाई। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कलायत ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में बरामद मोटरसाइकिल हिसार जिले के उकलाना थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई मंजीत सिंह की टीम नहर पुल सिरसा ब्रांच रेलवे रोड, कलायत पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने पुलिस नाकाबंदी देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। जल्दबाजी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। उसकी पहचान सुनील उर्फ मिन्नी निवासी गांव दुबल के रूप में हुई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। जब पुलिस ने युवक से मोटरसाइकिल के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 13 जून 2026 को हिसार जिले के सुरेवाला चौक से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना उकलाना, जिला हिसार में पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज है।

मामले की सूचना मिलने पर एचसी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *