“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की होंडा सिटी कार और 30 बैटरियों सहित आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 27 जुलाई। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस की CIA कलायत टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की होंडा सिटी कार, 30 चोरी की बैटरियां तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजारों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

डीएसपी बीर भान ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में CIA कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई नरेंद्र सिंह, एचजीएच अमन कुमार और एचजीएच विक्रम की टीम 26 जुलाई की रात थाना कलायत क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर गश्त कर रही थी।

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मटौर रोड के पास सड़क किनारे एक सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार संदिग्ध अवस्था में काफी देर से खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कार के पास खड़ा व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान करतार सिंह उर्फ पिंकू, निवासी गांव छकोह, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई।

कार से बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से 30 वाहन बैटरियां, 3 रेडिएटर, 3 पाना-चाबियां, 2 छोटे प्लास, 1 बड़ा पेचकस, 1 पीतल का गैस कटर तथा 2 टी-आकार की चाबियां बरामद कीं।

मोहाली से चोरी हुई थी होंडा सिटी

जांच के दौरान सामने आया कि बरामद होंडा सिटी कार 15 जुलाई 2026 को मोहाली के थाना फेज-7 क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पहले से दर्ज है।

कई राज्यों में बैटरी चोरी की वारदातें कबूलीं

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कारों का बोनट खोलकर उनकी बैटरियां चोरी करता था। उसने पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन बैटरियां चोरी करने की बात भी कबूल की है।

पुलिस आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके।


Slug: kaithal-cia-kalayat-arrested-car-thief-recovered-honda-city-30-batteries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *