“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी काबू

कैथल, 23 सितंबर 2026। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत कैथल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर लाहण और 13 बोतल देशी शराब बरामद की है।

सुभाष नगर में 200 लीटर लाहण बरामद

पहले मामले में एंटी नारकोटिक सेल के एचसी सुनील और सिपाही सुशील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष नगर, कैथल निवासी गुरविन्द्र उर्फ कालू के मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर काबू कर लिया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक ड्रम में रखा 200 लीटर लाहण बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद लाहण को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

भैणी माजरा रोड पर 13 बोतल देशी शराब बरामद

दूसरे मामले में थाना सदर कैथल के एएसआई संदीप और सिपाही जोगिंदर की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर भैणी माजरा रोड पर स्थित एक दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से नरेश चंद निवासी खुराना रोड, डीएवी कॉलोनी, कैथल को काबू किया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 बोतल और 36 पव्वे देशी शराब, यानी कुल 13 बोतल देशी शराब बरामद हुई।

दोनों मामलों में पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी

कैथल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

फोटो: एंटी नारकोटिक सेल द्वारा लाहण सहित काबू किया गया आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *